QR Code- NIOS

Level: माध्यमिक पाठ्यक्रम | Subject: अर्थशास्त्र | Book Name: अर्थशास्त्र | Chapter: 10- आपूर्ति - 1568 views

Description: कसी वस्तु की आपूर्ति उस वस्तु की वह मात्रा है जो एक विक्रेता/फर्म प्रति इकाई समय में दी गई कीमत पर बेचने को तत्पर है। किसी विशेष समय बिन्दु पर किसी विक्रेता/फर्म के पास किसी वस्तु की उपलब्ध कुल मात्रा स्टाॅक कहलाती है। आपूर्ति स्टाॅक का वह भाग होती है जिसे विक्रेता दी गई समय अवधि में दी गई कीमत पर बेचने को तत्पर है। व्यक्तिगत आपूर्ति अनुसूची किसी वस्तु की उन आपूर्ति की मात्राओं को प्रदर्शित करती है जो एक व्यक्तिगत फर्म विभिन्न कीमतों पर बेचने को तत्पर है। व्यक्तिगत आपूर्ति वक्र को व्यक्तिगत आपूर्ति अनुसूची से प्राप्त किया जाता है। बाजार आपूर्ति किसी वस्तु की वह कुल मात्रा है जिसे बाजार में सभी फर्म दी गई समय अवधि में तथा दी गई कीमतों पर बेचने के लिये तत्पर हैं। व्यक्तिगत आपूर्ति के निर्धारक हैं - वस्तु की कीमत, अन्य संबंधित वस्तुओं की कीमत, उत्पादन की प्रोद्योगिकी में परिवर्तन, आगतों की कीमतों में परिवर्तन, फर्म का उद्देश्य तथा सरकारी नीति। बाजार आपूर्ति के निर्धारक हैं - व्यक्तिगत आपूर्ति के निर्धारकों के अतिरिक्त वस्तु की आपूर्ति करने वाली फर्मों की संख्या, संभावित भावी कीमत।

License- एनआईओएस | Source- एनआइओएस | Last Update On- 01/02/2021
Return to chapters list Search more QR codes



🡡